Jan 10, 2026, 10:47
मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी हैं। ब्राज़ीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी की हालिया ग्लैमरस फैशन-शूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीरों में लारिसा लाल रंग के रेड कॉर्सेट और स्कर्ट आउटफिट में नज़र आ रही हैं। ज़मीन पर बैठकर दिए गए उनके बोल्ड और एलिगेंट पोज़ ने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में खासा ध्यान खींचा है। उनके इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लीपाक्षी ने स्टाइल किया है, जिसमें मिनिमल जूलरी, न्यूड मेकअप और सॉफ्ट लेकिन बोल्ड हेयरस्टाइल उनके ग्लैमर को और निखार रहा है।
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। फैंस लारिसा के स्टाइल और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लारिसा बोनेसी और आर्यन खान के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद इन अटकलों को और हवा मिली है। हालांकि, अब तक आर्यन खान या लारिसा बोनेसी में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।