Jan 16, 2026, 10:48
देशभर के टोल प्लाजा पर सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल से कई टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा बंद की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अब टोल टैक्स केवल FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही वसूला जाएगा। इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
सूत्रों के मुताबिक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय डिजिटल टोलिंग सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। FASTag पहले से ही अनिवार्य है, लेकिन अब UPI आधारित भुगतान को भी तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि जिन वाहन चालकों के FASTag में बैलेंस न हो, वे सीधे UPI से भुगतान कर सकें।
क्या होगा फायदा?
टोल प्लाजा पर जाम और इंतजार कम होगा
नकद लेनदेन से होने वाली गड़बड़ियों पर रोक
पारदर्शिता और समय की बचत
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा
वाहन चालकों को सलाह:
सरकार ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने FASTag को एक्टिव रखें और मोबाइल में UPI ऐप इंस्टॉल कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।