भाई अबान को खोने के गम में डूबा माफिया अतीक का बेटा अली, आंखों से नहीं थम रहे आंसू! झांसी जेल में ऐसा है हाल

Aug 10, 2026, 15:56

News Image

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसका बड़ा भाई अली गहरे सदमे में है। रिपोर्टों के मुताबिक, झांसी जेल में अबान की मौत की खबर सुनकर अली फूट-फूटकर रो पड़ा और उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया। जेल सूत्रों के अनुसार, वह रातभर बेचैन रहा और भाई को याद कर रोता रहा।

अबान अपने बड़े भाई अली से मिलने झांसी जा रहा था, लेकिन रास्ते में क्रेटा कार हादसे में उसकी मौत हो गई। बाद में अली और उमर को अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई।

10 महीने में करीब 50 मुलाकातें: रिपोर्ट के मुताबिक अली और अबान के बीच जेल में पिछले 10 महीनों में करीब 50 मुलाकातें हुई थीं। अबान की अचानक मौत ने अली को गहरा झटका दिया है।