Aug 11, 2026, 11:07
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं।
इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और विभिन्न खालिस्तानी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे आतंकियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी जानकारी शामिल है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी जानकारी को तुरंत सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाने की अपील की है।
15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कई स्तरों पर इंतजाम किए जा रहे हैं।