Aug 12, 2026, 15:33
नई दिल्ली में NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े राजनीतिक चेहरे एक साथ नजर आए।
इसी दौरान पीएम मोदी और प्रियंका गांधी के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से उनका हाल-चाल पूछा। पास में मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बातचीत के बीच मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी से कहा- 'भाई साहब, आप बदल गए!'
इस पूरे पल का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। वीडियो में नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेदों से अलग एक अनौपचारिक और हल्का माहौल दिखाई दे रहा है।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब संसद और देश की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बयानबाजी जारी है। ऐसे में एक ही मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, प्रियंका गांधी और खड़गे की यह बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है।
हालांकि, खड़गे की 'आप बदल गए' वाली टिप्पणी के पीछे का सटीक संदर्भ वीडियो में पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स इस टिप्पणी के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।