Aug 13, 2026, 15:42
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की पैसों और मां लक्ष्मी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। परेश रावल ने लिखा कि माता लक्ष्मी चंचल हैं और एक जगह नहीं टिकतीं। उनकी इस बात पर अभिनेता राजपाल यादव ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मालामाल होना तो जीवन में बहुत ही जरूरी है।”
राजपाल यादव की यह टिप्पणी इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि अभिनेता पिछले कुछ समय से कर्ज और कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, परेश रावल की पोस्ट और राजपाल यादव के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दिलचस्प बात यह है कि करीब 20 साल बाद ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल बनने की खबर पहले ही सामने आ चुकी है। परेश रावल ने फिल्म में वापसी की पुष्टि की है, जबकि राजपाल यादव समेत अन्य कलाकारों को लेकर भी चर्चा चल रही है।
अब सवाल यही है—क्या परेश रावल और राजपाल यादव की यह सोशल मीडिया बातचीत ‘मालामाल वीकली 2’ के प्रमोशन का इशारा है?