Aug 17, 2026, 11:27
राजस्थान के सिरोही में जनजाति गर्ल्स हॉस्टल की करीब 50 छात्राएं सोमवार को अपनी शिकायतें लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं ने हॉस्टल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रहने की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
छात्राओं का आरोप है कि खाने में कई बार कीड़े मिले, जबकि हॉस्टल की अन्य मूलभूत सुविधाएं भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने वार्डन के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की और कहा कि समस्याएं उठाने पर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
मामला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने SDM, तहसीलदार और शिक्षा विभाग के ADPC को बुलाकर जांच कमेटी गठित करने को कहा। छात्राओं को सरकारी वाहनों से सुरक्षित हॉस्टल वापस भी भेजा गया।